फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 12 -- मोहम्मदाबाद । थाना क्षेत्र के गांव नगला बहादुर निवासी सत्येंद्र सिंह ने अनरुद्ध कुमार उर्फ अनुज कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है कि 11 जनवरी की दोपहर 2:45 बजे उक्त व्यक्ति सतेंद्र सिंह के घर में ईंट पत्थर फेंकने लगा l जब सत्येंद्र सिंह व उनके स्वजनों ने रोकने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्ति गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा l यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई l थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.