पीलीभीत, मई 2 -- बरखेड़ा। पौटा कला निवासी अय्यूब अहमद ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसने अपनी जमीन का सौदा प्रदीप कुमार के साथ तय किया था। जमीन के लेनदेन को लेकर 23 अप्रैल को प्रदीप कुमार ने फोन किया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रदीप के पुत्र धनराज ने गाली क्रोध करते हुए दुकान पर आकर जान से मारने की धमकी दी। इससे उसे अपनी जान का खतरा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...