फतेहपुर, जनवरी 21 -- फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के कृष्ण कुमार ने एसपी को दिए गए शिकायत में बताया कि तीन दिन पूर्व अपने पशुओं को घर ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव के आधा दर्जन लोगो ने घेर लिया और गाली गलौज कर दिया। रास्ते से निकलने का विरोध करते हुए लाठी डंडो से मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत करने पर उक्त रात में दरवाजे आ धमके। आरोप लगाया कि फॉयरिंग किया और जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.