धनबाद, अप्रैल 5 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। बांसजोड़ा बस्ती निवासी एक पति को लगातार जान से मारने की धमकी देने और उसकी पत्नी के नाम से आपत्तिजनक मैसेज भेज कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया। इस बाबत पीड़ित ने लोयाबाद थाना में लिखित शिकायत कर सुरक्षा और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बांसजोड़ा के राकेश कुमार रवानी ने अपने आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके घर से कुछ दुरी पर रह रहें एक कथित व्याक्ति द्वारा आए दिन उसे रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देता है। मामला तब और गंभीर हो गया जब 16 मार्च 2026 को आरोपी ने कथित तौर पर मैसेंजर के जरिए पीड़ित की पत्नी को लेकर अश्लील और भड़काऊ संदेश भेजे। आरोप है कि संदेश भेजने के बाद उन्हें डिलीट भी कर दिया गया, हालांकि कुछ स्क्रीनशॉट पीड़ित के पास सुरक्षित है। इन घटनाओं के...