चाईबासा, अप्रैल 9 -- चाइबासा। एक व्यक्ति के साथ जान लेवा मारपीट करने वाले आरोपी लेंगा पुरती ने गुरुवार को सीजेएम की अदालत में आत्मसमर्पण किया। इसके खिलाफ 7 अप्रैल 2026 को झींकपानी थाना में मामला दर्ज कराया गया था। मामला झींकपानी थाना अंतर्गत टूटूगुटू गांव निवासी सिदिऊ पुरती के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले में बताया गया था कि सिदिऊ पुरती के पिता पचाय पुरती 4 अप्रैल को शाम में झींकपानी के जोड़ापोखर हाट से घर आया था। उसी समय गांव के लेंगा पुरती उसे घर आया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।लेंगा पुरती ने अपने घर से कुल्हाड़ी लाकर पंचाय पुरती पर प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटनास्थल से उठा कर सदर अस्पताल लाया गया। मामले बताया गया कि है की रेंगा पुरती ने पंचाय पुरती पर जान करने की नीयत से कुल्ह...