हाजीपुर, मार्च 28 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। पूर्व के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के संबंध में राजापाकर निवासी सुखनंदन सिंह की पत्नी रेणु देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि मेरे बगलगीर राकेश सिंह पिता विद्यासागर सिंह,निशांत कुमार पिता राकेश सिंह,निर्मला देवी पति राकेश सिंह सभी ग्राम राजापाकर द्वारा मेरे घर में घुसकर मेरे साथ एवं मेरे पति सुखनंदन सिंह और मेरी बेटी शोभा कुमारी के साथ लाठी डंडे और लोहे के रॉड से मारपीट की। राकेश सिंह अपने बेटे को बोला कि मेरे बेटे के केस में गवाही दिया है इसको जान से मार दो। जान मारने की नियत से निशांत कुमार मेरे पति के मुंह पर रॉड से वार किया। जिससे उनके मुंह से खून आने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़े। तभी वहां पर कुछ ग्रामीण आ गए और सभी लोग वहां से भाग निकले। इससे मेरे परिवार ...