गिरडीह, मार्च 18 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मखमरगो निवासी विवेकानंद राय ने बिरनी थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन लोगों पर जान से मारने के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में 9 मार्च को परमानंद राय, चुनचुन एवं अशोक राय आए और मुझे एवं मेरे परिवार को गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगे कि आपके पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। परमानंद राय सबसे पहले हमारे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया ताकि इसका फुटेज न रहे और चुनचुन राय, अशोक राय हमारे घर के बाहर लगे फूल के पौधों एवं गमलों को नष्ट कर दिया और मुझे और मेरे परिवार को गाली-गलौज करते हुए बाहर निकलने की धमकी देने लगे। जब मैं घर से बाहर निकल कर उन्हें यहां से जाने के लिए कहा तभी परमानंद राय मेरा गला दबाते हुए मुझे पटक दिया। मैं बेहोश होकर गिर गया। तभी बचा...