छपरा, फरवरी 24 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैया में जान मारने की नीयत से एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई। दो राउंड फायरिंग की बात बताई जाती है हालांकि पुलिस फायरिंग की पुष्टि नहीं कर रही है। इस संबंध में पीड़ित जवाहर सिंह ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि वह अपने पड़ोसी के दरवाजे पर था। इसी बीच पूर्व के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने उसकी जान लेने के उद्देश्य से दो राउंड फायरिंग की। किसी तरह उसकी जान बची। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि इसके पूर्व उक्त आरोपी द्वारा मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। दर्ज एफआईआर में उसने दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...