भागलपुर, फरवरी 5 -- अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में रास्ता को लेकर हुए विवाद में जान मार देने की धमकी देने का आरोप लगाकर थाना में लिखित आवेदन देखकर दोनों तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। एक पक्ष की किरण देवी ने गाली गलौज कर जान मार देने की धमकी देने का आरोप लगाकर कुल पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष की प्रमिला देवी ने भी आरोप लगाकर छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.