रजनीश कुमार पाण्डेय, अप्रैल 12 -- दिल्ली के शाहदरा के एमएस पार्क इलाके में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जाता है कि एक युवक नशे की हालत में घर लौट रहा था तभी एक जागरण के पास कुछ लड़कों से उसका झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर अपनी जान बचाने के लिए वह भागकर एक घर की छत पर चढ़ गया। घबराहट में वह छत से दूसरी छत पर कूदने लगा लेकिन तीसरे मकान पर संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे नीचे खड़ी कार पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।हालत नाजुक प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहदरा जिले के एमएस पार्क इलाके में शनिवार रात कुछ युवकों से हुए विवाद के बाद अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा एक युवक मकान की छत से नीचे खड़ी एक कार पर आ गिरा। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे...