जान पर खेलकर इंस्पेक्टर संतोष ने बचाई सुखबीर बादल की जान, हरसिमरत कौर ने किया सलाम
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी की वीरता की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि पुलिस इंस्पेक्टर ने उनके पति और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर इंसानी ढाल की तरह काम किया। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए इस हमले के दौरान महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (SPU) के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे ने मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावर का सामना किया और सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा की। एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हरसिमरत कौर ने इंस्पेक्टर की बहादुरी का सलाम किया। उन्होंने लिखा, "मैं नांदेड़ में हुए हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.