फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- कायमगंज, संवाददाता। कटरी क्षेत्र के गांव में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इससे कोहराम मच गया। ससुराल पक्ष का कहना बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। जब महिला फांसी लगा रही थी तो उसे बचाने के प्रयास में उसने बहन को काट लिया। घटना के बाद मायके पक्ष को सूचना दी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के गांवकुआं खेड़ा चौकी क्षेत्र के कुआं खेड़ा वजीर आलम के गांव बड़ी खजुरिया में 35 वर्षीय चांदनी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ससुराल वालों का कहना है कि उसने बीमारी से तंग आकर अपने घर की ऊपरी मंजिल पर साड़ी के पल्लू से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिस समय चांदनी फांसी लगा रही थी, उसकी छोटी बहन नीलम वहां मौजूद थी। नीलम ने अपनी बहन चांदनी को रोकन...