भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता हाल के दिनों में शहरी क्षेत्र में आत्महत्या की कई घटनाएं घटित हुई। ज्यादातर घटनाओं में किशोर और युवाओं ने अपनी जान दी। आत्महत्या करने वाले दुनिया छोड़ चले जाते हैं पर उनके इस कदम के पीछे का कारण परिजन तलाशते दिखते हैं। घटना से आहत और परेशान परिजनों को अपनों के जाने का कारण पता नहीं चल पाता। इससे उनका दुख और बढ़ जाता है।हाल में हुई आत्महत्या की घटनाएं जिसमें कारण पता नहीं चल सकाकेस एकटोटो चालक ने की आत्महत्या, परिजन को कारण पता नहीं चल सका8 अप्रैल को विवि थाना क्षेत्र के साहेबगंज में रहने वाले 19 साल के युवक मनीष कुमार ने आत्महत्या कर ली। वह टोटो चलाता था। बुधवार की सुबह परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा। इलाज के लिए उसे मायागंज लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिा बबलू साह ने...