शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। बजरंग दल महानगर टीम ने मुस्तैदी दिखाकर एक युवक की जान बचा ली। बजरंग दल की टीम जनसंपर्क कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान हनुमत धाम के पास स्थित नए पुल पर उनकी नजर नई बस्ती रेती निवासी अभिषेक गुप्ता पुत्र श्रीकांत गुप्ता पर पड़ी। बताया जा रहा है कि अभिषेक किसी बात से घर से नाराज़ होकर आत्मघाती कदम उठाने के इरादे से पुल पर पहुंच गया था। मौके पर मौजूद महानगर संयोजक हर्षित गुप्ता, गौशाला संपर्क प्रमुख अजीत कुमार, महानगर उपाध्यक्ष (विहिप) रमेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे समझा-बुझाकर आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। इसके बाद टीम युवक को सुरक्षित उसके घर लेकर पहुंची और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के परिजनों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किय...