जान जोखिम में डालकर नदी पार करा रहे लोगों को
लखीसराय, मई 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नया बाजार स्थित सूर्यनारायण घाट पर आयोजित महाविष्णु यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को किऊल नदी पार करनी पड़ रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कुछ लोग अस्थायी जुगाड़नुमा नाव प्लास्टिक की बोरियों में घास-फुस व फोम आदि भरकर लोगों को नदी के इस पार से उस पार ले जा रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई युवक और बच्चे भी इन असुरक्षित साधनों पर बैठकर नदी पार कर रहे हैं। एक छोटी सी चूक या संतुलन बिगड़ने पर बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन और यज्ञ कमेटी के सदस्य इस गंभीर मामले पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- वाहन जांच के बावजूद नहीं थम रहा ओवरलोडिंग का खेल, यात्रियों की जान जोखिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.