जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन के साथ प्लेटफार्म पर बनाई रील, कार्रवाई में जुटी आरपीएफ
महाराजगंज, जून 19 -- महराजगंज, नवीन विषेन। लाइक और व्यूज के लिए जान जोखिम में डालकर रील बनाने का क्रम नहीं थम रहा है। महराजगंज में शुक्रवार को चलती ट्रेन के साथ एक बेहद नजदीक प्लेटफार्म पर दौड़ते हुए एक युवती का रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो घुघली रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।
खतरनाक रील 14 सेकंड के इस वायरल शार्ट वीडियो में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक महिला चलती ट्रेन के साथ बेहद नजदीक दौड़ते हुए एक गाने पर रील बना रही है। हमरो के वहीं ले चल, ले चल रेलिया रे, पियवा बसे लां जवना देश रे...गाने के बोल पर बनाया गया यह रील जैसे ही वायरल हुआ, सबका ध्यान इस खतरनाक रील बनाने की ओर गया। देखते ही देखते यह रील तेजी से सोशल मीडिया के विभिन्न प्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.