खगडि़या, जून 24 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नयागांव पंचखुट्टी गांव निवासी ने नवपदस्थापित एसपी क़ो आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा क़ो लेकर गुहार लगायी है। मंगलवार को दिए गए आवेदन में पीड़ित महिला नयागांव पंचखुट्टी गांव निवासी मेयरानी देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके विरोधी अपराधी किस्म के लोग हैं। उस पर पूर्व से परबत्ता थाना में कई मामले दर्ज हैं। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना क़ो लेकर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जा करने के लिए आरोपित कर रहे मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...