नई दिल्ली, मई 12 -- म्यूजिक लवर्स अक्सर शिकायत करते हैं कि आजकल पहले जैसे गाने नहीं बनते। वहीं पुराने गानों की मेलोडी अभी भी लोगों के दिल को छूती है। पहले जब गाने बनते थे तो संगीतकार रागों का बहुत सोच-समझकर इस्तेमाल करते थे। उन्हें पता था कि कहां कौन सा राग कैसा भाव पैदा करेगा। इसी तरह फिल्मों के बैकग्राउंड म्यूजिक में भी बीट्स पर मिनट का ध्यान रखा जाता है। यहां बॉलीवुड के 7 एवरग्रीन क्लासिक गाने हैं। इनमें राग शिवरंजनी का इस्तेमाल हुआ है। इस राग के बारे में जानने के बाद आपको इन गानों को देखने और सुनने का भाव एकदम बदल जाएगा।क्या है राग शिवरंजनी राग शिवरंजनी बॉलीवुड के कई संगीतकारों का पसंदीदा रहा है। उन्हें जब गाने की धुन से लोगों की रूह तक के तार हिलाने होते थे तो वे इस राग का इस्तेमाल करते थे। इस राग में सरगम के 5 ही सुर इस्तेमाल होते ह...