मेरठ, मार्च 10 -- जानी के नंदपुरा गांव में सम्पन्न हुए शादी समारोह से वापस जिला जौनपुर लौट रहे लोगों की कार मंगलवार अलसुबह मेरठ-बागपत मार्ग स्थित जानी पीर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। किसी वाहन से बचने के प्रयास में हादसा होना बताया गया है। नंदपुरा गांव निवासी देशपाल के बेटे रोहित की ससुराल जौनपुर जिले में है। रोहित की बहन गुड़िया की सोमवार को नंदपुरा गांव में ही शादी थी। शादी समारोह में रोहित की ससुराल पक्ष से कुछ लोग परिवार समेत शामिल होने आये थे। मंगलवार सुबह शादी संपन्न होने के बाद जौनपुर निवासी परिवार परिवार कार से मेरठ रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ था। मे...