मेरठ, अप्रैल 28 -- मंगलवार दोपहर जानी गंगनहर पुल से किशोरी ने गंगनहर में कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों ने चंदौरा गांव के सामने किशोरी को बाहर निकाला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को अज्ञात में मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस को मृतका के पास से लाल रंग का बैग बरामद हुआ है, जिसमें दवाइयां और रोडवेज बस का टिकट भी मिला है। मंगलवार दोपहर करीब 16 वर्षीय किशोरी रोडवेज बस से बदहवास हालत में जानी गंगनहर पुल पर पहुंची और इधर ऊधर घूमकर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से किशोरी को बचाने का प्रयास किया। करीब दो किलोमीटर दूर ग्रामीणों ने किशोरी को चंदौरा के पास से गंगनहर से निकाला, लेकिन तक तब किशोरी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जा...