मेरठ, मार्च 26 -- जानी गंगनहर पुल पर गुरुवार को मेला महोत्सव का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसैड़ी के पिता महकार सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से ही हमारी भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देती है। उन्होंने मेला आयोजकों को शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में क्षेत्र की राजनैतिक व समाज सेवी हस्तियों ने भाग लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान वेदपाल फौजी, आजम खान, शमशाद अली, शेरू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...