जानीमानी कंपनी की नकली उत्पाद बड़ी संख्या में बरामद
मधुबनी, अगस्त 5 -- मधवापुर। नामी कंपनी के नकली उत्पाद बड़ी संख्या में मधवापुर व बिहारी में बरामद होने से बाजार में हड़कंप मच गया। बरामदगी की कार्रवाई मुंबई हाईकोर्ट के निर्देश पर हिन्दुस्तान यूनिलीवर के अधिकारियों की मौजूदगी में मधवापुर पुलिस ने की। छापेमारी की कार्रवाई मधवापुर में भगत सिंह चौक स्थित मदन साह व बिहारी के अनिल साह के घर में की गयी। अपर थानाध्यक्ष चांद रशीद अंसारी ने बताया कि कुल 47 कार्टन उत्पादों की बरामदगी हुई। जो सामान बरामद किये गये उनमें फेयर एंड लवली, पॉन्ड्स, सनसिल्क, आदि शामिल हैं। अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को मुंबई हाईकोर्ट में 15 अक्टूबर को पेश होने की नोटिस दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.