नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 72 करोड़ रुपए का कलेक्शन पार कर चुकी है। हनुमान अंश हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं मेकर्स के पास इस फिल्म को प्रोमोट करने, होर्डिंग, पोस्टर के लिए के पैसे नहीं थे। ऐसे में हनुमान जी के नाम 8 बड़े भंडारे किए गए और लोगों तक फिल्म का प्रचार किया गया।हनुमान अंश के नाम पर हुए 8 बजे भंडारे फिल्म हनुमान अंश के म्यूजिक कंपोजर साधू तिवारी और गीतकार ऋषि पाठक ने हाल में हमारे साथ खास बतचीत में बताया कि फिल्म रिलीज से पहले हनुमान जी के नाम के 8 भंडारे किए गए थे। इस बारे में ऋषि पाठक ने कहा कि फिल्म रिलीज से पहले 8 बड़ी मंगलवार को भ...