नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' थिएटर के बाद अब टीवी पर रिलीज होने को तैयार है। साल 2026 की इस सबसे बड़ी फिल्म को स्टार गोल्ड पर दिखाया जाएगा। लेकिन इस फिल्म को टीवी पर रिलीज करने से पहले इसे 10 मिनट छोटा कर दिया गया है। पहले ये फिल्म 3 घंटे 49 मिनट की थी। अब इसे 3 घंटे 39 मिनट किया गया है। 10 मिनट क्यों काटे गए इसका कारण हम इस खबर में आगे आपको बताएंगे ।रणवीर सिंह की धुरंधर 2 अब टीवी पर होगी रिलीज रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट इस साल 19 मार्च को थिएटर में रिलीज हुआ था। फिल्म ने कमाई से बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया। देश के साथ विदेश में भी इस फिल्म ने खूब धमाके लिए। OTT प्लेटफार्म पर ये फिल्म अब तक ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा है। अब मेकर्स इसे टीवी पर लाने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले इस ...