नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- साउथ सुपरस्टार नानी की तेलुगू फिल्म द पैराडाइस इस समय खबरों में बनी हुई है। फिल्म हाल में थिएटर में धमाकेदार कमाई के साथ शुरू हुई थी। अब ये फिल्म तेजी से नीचे आ गिरी है। उसकी बड़ी वजह फिल्म को मिल रही रेटिंग और रिव्यूज को बताया जा रहा है। अब मेकर्स ने टिकट बुकिंग प्लेटफार्म बुक माय शो से रेटिंग और रिव्यू का ऑप्शन ही डिसेबल कर दिया है। मलतब अब टिकट बुकिंग करने से पहले ऑडियंस को फिल्म को मिली रेटिंग और रिव्यूज नहीं देखने को मिलेंगे। उसकी वजह मेकर्स की तरफ से बताई गई है।नानी की फिल्म द पैराडाइस की रेटिंग हटा दी गई नानी स्टारर फिल्म बुधवार को फिल्म का पेड प्रीमियर रखा गया था। गुरुवार को फिल्म ने 34.65 करोड़ का कलेक्शन किया। उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म आगे धमाका करेगी। लेकिन शुक्रवार को फिल्म ओपनिंग डे के कलेक्शन से आ...