नई दिल्ली, अगस्त 14 -- कहते हैं कि अगर करियर की दिशा में सही समय पर सही फैसला लेते हैं, तो इससे आपकी किस्मत ही नहीं बदलती, बल्कि आर्थिक स्थिति भी तेजी से बदल जाती है। एक ऐसे ही शख्स की स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 37 साल के एक भारतीय प्रोफेशनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर अपनी करियर और उससे हुए मुनाफे यानी पैसे कमाने की पूरी जर्नी शेयर की है। प्रोफेशनल शख्श ने दावा किया है कि 34 साल की उम्र में करीब 1 करोड़ रुपये की नेटवर्थ से शुरू हुआ सफर 3 साल के भीतर लगभग 7.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।ट्रेनी के तौर पर करियर की शुरुआत बता दें कि अपने Reddit पोस्ट में व्यक्ति ने बताया कि उसने भारत के अच्छे संस्थानों से इंजीनियरिंग की और फिर MBA की पढ़ाई की है और फिलहाल एक बड़ी मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी में काम कर रहे हैं। शख्स...