नई दिल्ली, अगस्त 9 -- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने कई देशभक्ति फिल्में बनाई हैं। इनमें से कुछ ऐसी भी हैं जो आत्मा में जैसे बस गई हों। इन फिल्मों में देश के लिए जान गंवाने वाली कहानी से लेकर देश को आगे बढ़ाने तक को दिखाया गया है। फिल्मों के म्यूजिक और एक्टर्स की परफॉरमेंस ने ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ दी। जब भी देश और हिंदी सिनेमा की बातें होंगी इन 5 फिल्मों को हमेशा याद किया जाएगा। जानिए इन सबसे शानदार फिल्मों को कब और कहां देखा जा सकता है। IMDB पर इन्हें कितनी रेटिंग मिली है।बॉर्डर जब भी देशभक्ति फिल्मों की बात होगी, सनी देओल की फिल्म बॉर्डर को हमेशा याद किया जाएगा। 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में देश के लिए जान देने वाले जवानों की कहानी को दिखाया गया था। सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स ने अहम किरदार निभाया था।...