बिहारशरीफ, मार्च 16 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के हाई स्कूलों में सोमवार से 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। प्रधानाध्यापक पुनम कुमारी ने बताया कि परीक्षा में 108 छात्र शामिल हुए। वीक्षक राजीव कुमार रंजन, मो. गयास सरबर, इंद्रजीता कुमारी, दिलीप कुमार, सुनीधी सिंह, माहेफलक, गौरव राज, रानी सुषमा, सुनील कुमार व अन्य की देखरेख में कदाचारमुक्त परीक्षा ली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...