मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- जानसठ । नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम राजकुमार भारती ने प्रदेश सरकार की ओर से भाजपा से नामित हुए दो सभासदों अंकित संगल व वीशू पाल और रालोद से नामित सभासद सुभाष चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंगलवार को नगर पंचायत में नामित सभासदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। समारोह में एसडीएम राजकुमार भारती ने नामित सभासद सुभाष चौधरी, अंकित संगल व वीशू पाल को शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर आबिद हुसैन, रालोद के जिलाध्यक्ष संजय राठी, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, श्री मोहन तायल, विवेक बालियान, हर्ष काकरान, रविकांत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यनेश तंवर, तहसील बार संघ अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सचिव दीपेश गुप्ता, एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, ईओ नीलम पांडेय,...