सुल्तानपुर, मई 7 -- दोस्तपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के गांगूपुर गांव में जानवर लादने का विरोध करना एक दंपति को भारी पड़ गया। महिला ने अपने देवर के बेटे समेत चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी तहरूल निशां के अनुसार बुधवार रात करीब दो बजे उनके मकान के सामने स्थित आम की बाग में बब्लू अपने तीन साथियों के साथ एक पिकअप वाहन पर जानवर लाद रहा था। आरोप है कि उनके पति लतीफ अहमद ने जानवर लादने से मना किया तो बब्लू गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने लतीफ अहमद की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंची तहरूल निशां को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर...