प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- रामपुर खागल गांव में मवेशी चराने जा रहे एक बालक की पिटाई कर उसे घायल कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी दीपक गौतम ने आरोप लगाया कि उनका भतीजा सौरभ मौर्य शुक्रवार सुबह 8:30 बजे मवेशियों को चराने के लिए घर से निकला था। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर बालक की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...