फिरोजाबाद, फरवरी 6 -- जसराना में जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एंबुलेंस पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने पर एंबुलेंस में मौजूद चालक बुरी तरह से फंस गया। लोगों ने प्रयास कर गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। चालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव अतुर्रा निवासी 50 वर्षीय श्याम सिंह एंबुलेंस पर चालक के रूप में कार्य करते थे। गुरुवार की देर सायं एक मरीज को लेने के लिए अतुर्रा से जसराना की तरफ आ रहे थे। एलआर बाईपास के पास अचानक एंबुलेंस के सामने एक जानवर आ गया। जानवर को बचाने के प्रयास में एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर एंबुलेंस सड़क के दूसरी साइड पर खडे पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.