गोरखपुर, मई 8 -- गगहा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर के गगहा क्षेत्र में मझगांवा पुलिया के पास शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। जानवर को बचाने की कोशिश में कार डिवाइडर से टकरा गई। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, गगहा के कोठा निवासी शिवम त्रिपाठी (19) पुत्र अरविंद त्रिपाठी के बहन की बुधवार को शादी थी। इस उपलक्ष्य में कौड़ीराम हरिखोरा स्थित ननिहाल में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां सभी रिश्तेदार जुटे थे। देर रात भोजन के बाद शिवम सहित सात लोग कार में सवार होकर कौड़ीराम क्षेत्र के हरिखोरा गांव से...