सासाराम, मार्च 13 -- रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास थाना क्षेत्र के डेहरी-बंजारी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को मुरली पहाड़ी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बताया जाता है कि रोहतास की ओर जा रही कार के सामने अचानक एक पालतू जानवर आ गया। जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया व वाहन सड़क किनारे पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...