जानवर के अचानक आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दूसरा घायल
गिरडीह, जून 12 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग के जटाडीह में सड़क पर अचानक जानवर आ जाने से मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे मोटरसाइकिल सवार दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी लाया जहां डॉक्टरों ने महमूद अंसारी (50)को मृत घोषित कर दिया वहीं फरीद आलम (45) का प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों व्यक्ति धनवार थाना क्षेत्र के जहानाडीह का निवासी है। दोनों लोग बरमसिया में ट्रेलर का दुकान चलाते हैं। सुबह-सुबह अपने घर से बरमसिया दुकान जा रहा था तभी जटाडीह के पास सड़क किनारे जानवर दौड़ गया। जिस वजह से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी। हालांकि घटना के बाद एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही थी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.