खंडवा, अप्रैल 24 -- मध्य प्रदेश के खंडवा में जिला प्रशासन ने एक ऐसे अवैध ठिकाने पर दबिश दी, जहां पशुओं की चर्बी से घी और आइसक्रीम बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम , खाद्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए इस अवैध कारखाने के संचालक आरोपी अनवर कुरैशी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस दबिश में जैसे-जैसे संकरी गलियों में बने रूम खुलते गए, उनमें से चौंकाने वाले नजारे सामने आते गए। इस पूरी कार्यवाही में कुल 79 टीन के कनस्तर और 9 नीले ड्रम भरकर चर्बी से बना नकली घी बरामद हुआ है साथ ही, बड़ी संख्या में बोरे भरकर पशुओं के अवशेष भी बरामद हुए हैं। वहीं मौके पर पहुंची खंडवा विधायक ने मानव स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाले इस गोरखधंधे पर नकेल कसने के लिए पुलिस और प्रशासन की जमकर तारीफ की, औ...