बगहा, फरवरी 26 -- हरनाटाड़, एक संवाददाता। होली पर्व को लेकर वीटीआर प्रशासन ने सभी वनक्षेत्रों में हाईअलर्ट जारी कर दिया है।सभी वनक्षेत्र अधिकारी, वनपाल, वनरक्षी व वनकर्मी समेत वन कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। वीटीआर प्रशासन ने सभी वनक्षेत्रों में होली पर्व को लेकर पेट्रोलिंग तेज कर दी है।होली पर्व पर वीटीआर के जंगलों में अंतरराष्ट्रीय शिकारी तस्करों की घुसपैठ की आशंका को लेकर पुरी मुस्तैद के साथ तैयारी की जा रही है।बता दें कि होली पर्व पर जानवरों के साथ पक्षियों के शिकार की आशंका होती हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए वीटीआर प्रशासन ने सभी रेंजर समेत अधिकारियों को पत्र लिखकर पेट्रोलिंग दुरूस्त करने को कहा है।वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि होली पर्व को लेकर वीटीआर के सभी वनक्षेत्रों को पत्राचार किया गया है...