लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से एक नाबालिग लड़की सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी पसगवां से जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज जारी हैं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नकटी गांव में सरकारी नल पर जानवरों को पानी पिलाने को लेकर गुड्डू एवम बाबू के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज सहित जमकर लाठी-डंडे भी चले। जिसमें बाबू पक्ष की एक नाबालिग लड़की सहित दूसरे पक्ष के गुड्डू घायल हो गए। जिन्हे परिजन सीएचसी पसगवां ले गए। जहां डाक्टरों ने घायलों की स्थिति देखत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.