जानवरों की कुर्बानी के बाद 79 जगह हटाएंगे अपशिष्ट
वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर में गुरुवार को बकरीद पर्व पर जानवरों की कुर्बानी के बाद 79 जगह अपशिष्ट (बचा-खुचा हिस्सा) एकत्र किए जाएंगे। नगर निगम इस काम में 94 वाहन लगाएगा। परिवहन विभाग के अफसरों को निर्देश दिया गया कि वाहनों पर लदे अपशिष्ट तिरपाल से ढककर करसड़ा प्लांट तक पहुंचाए जाएं। जैतपुरा, अलईपुरा और बजरडीहा समेत कई स्थानों पर जानवरों की कुर्बानी होगी। इसके मद्देनजर नगर निगम ने 95 अतिरिक्त सफाईकर्मियों और आठ सुपरवाइजरों की तैनाती की है। अपशिष्ट (बचा-खुचा हिस्सा) के सुरक्षित निस्तारण के लिए करसड़ा प्लांट पर कई गड्ढे खोदे गए हैं। सफाई निरीक्षक विवेक वोहरा, विनयानंद द्विवेदी और पंकज श्रीवास्तव की मौजूदगी में तीन दिन तक अपशिष्ट निस्तारित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- शहर में 43 जगह होगी बकरीद पर कुर्बानी, नगर निगम की तैयारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.