बांदा, अप्रैल 29 -- बांदा। जनपद में रिकार्ड तपिश अब जानलेवा साबित हो रही है। परिजनों का दावा है कि दोपहर में निमंत्रण से लौटकर पैदल आई महिला हीट स्ट्रोक की चपेट में आ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- भरी दुपहरी आकाश से बरसी आग, सन्नाटे में रहे बाजारगर्मी का प्रभाव बुधवार को भी सुबह से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम को पांच बजे के बाद आसमान में बादल नजर आए, जिससे उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 47.5 व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में तेज आंधी व बूंदाबादी का पूर्वानुमान बताया गया है। जनपद करीब सप्ताह भर से भीषण गर्मी की चपेट में है। कई दिनों से जिले का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है। इससे गर्मी अब असहनीय हो रही है। रात में भी तापमान सामान्य से पांच डिग्...