प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- उदयपुर। थाना क्षेत्र के आहर बीहर गांव में तीन अप्रैल को दीवार बनाने को लेकर चंद्रशेखर सिंह, बलराम सिंह के परिवार के बीच मारपीट हो गई थी। चंद्रशेखर और उनके भाई उदय भाष्कर सिंह कुल्हाड़ी, फावड़े से हमले में घायल हो गए तो मामले में जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया गया था। एसआई अमित द्विवेदी ने रविवार रात देवरी के जगन्नाथ का पुरवा कूड़ाघर के पास मामले में फरार चल रहे धीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...