दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के सेनापत में शुक्रवार की दोपहर आपसी विवाद में होटल व्यवसायी अनवर कमाल उर्फ लड्डू (38) को दिनदहाड़े गोली मारने की घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि गोली अनवर की जांघ के आसपास के हिस्से में फंसी हुई है। गोली लगने से उनके शरीर से काफी मात्रा में खून बह गया। डीएमसीएच में चिकित्सकों ने परिजनों को चार यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा था। घटना के बाद सेनापत मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार जख्मी व्यवसायी का हाल जानने डीएमसीएच पहुंचे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए। घटनास्थल पर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक हमलावर का नाम सामने नहीं आया था। बाद में एफएसएल की टीम ने भी वहां पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। घटना के सि...