आगरा, मार्च 17 -- पटियाली थाना क्षेत्र के नगला डालू गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी बंदूक, तीन कारतूस, एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर पटियाली प्रेमपाल सिंह ने बताया कि गत दिवस बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर घायल कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इंसपेक्टर ने बताया कि थाना पुलिस ने सटीक जानकारी पर वांछित आरोपी वीर सिंह चौहान उर्फ पप्पू पुत्र चन्द्रपाल निवासी नगला डालू थाना पटियाली को सोमवार की शाम रामनगर नहर के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लाइसेंसी बंदूक, तीन कारतूस, एक खोखा क...