जानलेवा हमले में युवक गिरफ्तार
बगहा, जून 30 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के अजुआ गांव में घर में घुसकर चाकू से हमला करने में पुलिस ने रुपेश कुमार को गिरफ्तार कियाहै। मामले में अजुआ गांव निवासी प्रभू साह ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि वह बाजार कर अपने घर गया तो शंभू साह, रूपेश कुमार समेत उसके घरवाले उसके घर वालों को पीट रहे थे। बीच बचाव पर आरोपित रूपेश कुमार ने चाकू निकाल कर उसपर हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई । थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपित रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में सौतेले भाई ने चाकू से गोदा,एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.