रुडकी, अप्रैल 16 -- झबरेड़ा। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। लाठरदेवा शेख निवासी तमरेज ने 24 जनवरी को तहरीर देकर बताया था कि तसलीम, नसीम और हुसैन समेत छह आरोपियों ने उसके भाई जावेद और भतीजे जुनैद के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से फावड़े व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान साजिद नाम प्रकाश में आया था। कोताली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि बुधवार की रात लाठरदेवा शेख पर दबिश देकर साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे अन्य की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...