सुल्तानपुर, मार्च 16 -- सुलतानपुर संवाददाता। अखंडनगर के कल्याणपुर गांव में रविवार को आबादी की भूमि कब्जा करने के लिए लाठी-डंडे व असलहे से किए गए जानलेवा हमले की घटना में आरोपी बने लोगों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। इसमें पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राणा अजीत सिंह उनके भाई अजय प्रताप और पुत्र अभिजीत सिंह समेत आठ आरोपी शामिल रहे। सीजेएम नवनीत सिंह ने आरोपियों का रिमांड स्वीकार कर उन्हें पुलिस कस्टडी में जेल भेज दिया है। पीड़ित पक्ष के वकील संतोष पांडेय ने कोर्ट को बताया कि घर में घुसे हमलावरों ने फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाई। सुरेश की पत्नी कमलेश यादव और पुत्र विपुल यादव की हालत गम्भीर है। पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपियों में संजीत यादव, आदित्य सिंह, विक्कू...