जानलेवा हमले में पांच वांछित दबोचे
शामली, मई 11 -- कैराना। जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अप्रैल माह में कैराना कोतवाली में मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी सुहैल ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि विपक्षियों ने पानीपत रोड पर स्थित फर्नीचर शोरूम पर आकर उसके, उसके चाचा रईस व चचेरे भाई उमेर के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। घटना में पुलिस ने अनुज, वीरेंद्र निवासीगण गांव जसाला, शाकिर, जाबिर निवासीगण मोहल्ला आलकलां व शादाब निवासी मोहल्ला पीरजादगान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- रंजिश में युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.