फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। स्पेशल डकैती कोर्ट ने जानलेवा हमले में दोषी दो लोगों को दस दस साल की सजा से दंडित किया है। कमालगंज थाने में जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें पसई नगला गांव के सुशील कुमार और रामनरेश दोषी पाये गये थे। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायाधीश ने अभियोजन और बचाव पक्ष की शर्तो को सुनने के बाद दोनों को दस दस साल की सजा और दस दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...