दरभंगा, फरवरी 12 -- बिरौल। थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट के दो अलग-अलग मामले में दो भाई सहित तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजे गए अभियुक्त में सोनपुर गांव के कृष्ण कुवर एवं उनके भाई टुनटुन कुवर है,जबकि फकीरना गांव का हीरा लाल सदा है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि जेल भेजे गए कृष्ण कुवर एवं टुनटुन कुवर ने 2 जनवरी को परिजनों के साथ मिलकर अपने ही गांव के बबलू कुमार सिंह के साथ मारपीट किया था। जबकि हीरा लाल सदा के विरुद्ध अपने ही पड़ोसी सुनील कुमार सदा पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में और अन्य नामजद अभियुक्त फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। कार की ठोकर से महिला हुई जख्मी सिंह...