हाथरस, मार्च 13 -- हाथरस। हाथरस जंक्शन में 12 साल पहले हुए गोलीकांड में एडीजे कोर्ट द्वितीय ने दो अभियुक्तों को सात-सात साल की कैद की सजा सुनाई है। अलीगढ़ जेल मिलनी के लिए जाते समय ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, जिसमें दो लोगों के गोली लग गई थी। घटना 16 फरवरी 2014 की शाम साढ़े पांच बजे की है। गांव नगला अलिया की रहने वालीं मीना देवी ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मीना का आरोप था कि वे अपने पति विष्णु से मिलने अलीगढ़ जेल के लिए निकली थीं। साथ में धर्मेंद्र निवासी अमरपुर घना, हाथरस जंक्शन व देवेंद्र निवासी नौनी, जगनेर आगरा साथ थे। मीना के अनुसार जैसे ही वे लोग रम नगला से आगे मोड़ पर पहुंचे तो हरिओम, रिंकू उर्फ रिंकी, सुभाष व बबलू सभी निवासी नगला अलिया ने अचानक फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से धर्मेंद्र व देवेंद्र घायल हो गए। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.